फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest of sarrafa

केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली गए स्वर्णकार

Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ Updated Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
protest of sarrafa
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। - फोटो : Demo Pic

बजट के बाद से ही सरकार के एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के विरोध में हड़ताल पर गए स्वर्णकारों ने बुधवार को दिल्ली का रुख किया। दिल्ली जाने से पूर्व स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली।  रैली सराफा बजार से मुखर्जी चौक तक निकाली गई और इस रैली में स्वर्णकारों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर इस काले कानून वापस लो के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


रैली का नेतृत्व कर रहे जगदीश सहदेव व काका धमालिया ने कहा कि केंद्र सरकार को पिछले कई दिनों से स्वर्णकारों की हड़ताल से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लेकिन स्वर्णकारों को सरकार के इस काले कानून से फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी दुकानें बंद नहीं करना चाहते लेकिन केंद्र सरकार की नीतियाें के कारण उन्हें बेमियादी हड़ताल पर जाना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि उनके स्वर्णकार भाई राज्य के हर कोन में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे में स्वर्णकार संघ ने दिल्ली जाकर सरकार को नींद से जगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली जाकर सरकार के खिलाफ राम लीला मैदान पर धरना देंगे और सरकार से एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग भी करेंगे। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो वह सरकार के खिलाफ उग्र रुख अपना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से केेंद्र सरकार की होगी।   स्वर्णकारों ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से स्वर्णकारों को भारी परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों और कामगारों को सुविधा देना है। सुविधा के नाम पर इस प्रकार के अतिरिक्त कर को वह सहन नहीं करेंगे और न हीं इस एक्साइज ड्यूटी को मंजूर करेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में कई अन्य स्वर्णकार संघ के सदस्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed