फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest news

Kathua News: नियमित करने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
protest news
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर 543 दिन से हड़ताल पर चल रहे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। सोमवार को कठुआ में मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे इन कर्मचारियों ने कहा कि अब तक हर सरकार व अधिकारी ने उनके हकों के साथ खिलवाड़ किया है। मांग जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता शक्ति सिंह ने कहा कि दो दशक से विभाग में सेवा दे रहे कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन, सरकार सुध नहीं ले रही है। सरकार की लगातार अनदेखी के चलते सैकड़ों साथी बिना सरकारी सुविधा के 30-30 साल सेवा देने के बाद खाली हाथ घर से गए हैं। हजारों कर्मचारियों का कई साल से बकाया वेतन नहीं दिया जा रहा है। अस्थायी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार है कि सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, पुष्पराज ने सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज आवश्यक सेवा से जुड़े हजारों कर्मचारी काम छोड़कर प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। लेकिन, वे अब अपने हक लेकर ही पीछे हटेंगे। प्रदर्शन में सतीश शर्मा, राम स्वरूप, नरेश सिंह, संजू कुमार, मुनीर अहमद, पवन सिंह, भूषण कुमार, ललित शर्मा, अजीत सिंह, राजेशवर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed