फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest news

Kathua News: अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest news
कठुआ। भागथली स्थित किसान मंडी की भूमि पर औद्योगिक इकाई स्थापित किए जाने के मामला गरमाता नजर आ रहा है। मामले को लेकर दूसरे दिन किसानों ने शहीद भगत सिंह पार्क में जमा होकर बैठक और मंडी पर हुए अतिक्रमण के प्रयास का विरोध किया।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में किसानों के कड़े रुख को देखते हुए तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार सहित जिला कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी संजीव राय गुप्ता भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ प्रदर्शन शुरू होने से पहले पहुंचे और प्रशासन द्वारा किसान मंडी को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर किसान तहरीक के जिला सचिव सेवाराम ने किसान मंडी पर किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोकने के लिए किसी भी स्तर तक जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि किसान मंडी पर हुए अतिक्रमण के मामले में किसानों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्टीकरण को जारी कर दिया है, लेकिन उस स्पष्टीकरण में यह कहीं नहीं बताया गया है कि मंडी पर अतिक्रमण का प्रयास करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कामरेड हरि सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए बनाई गई मंडी की भूमि पर जब अतिक्रमण किया जा रहा था, तब जिला प्रशासन और कृषि विभाग कहां था। अब जबकि किसान अपने हक के लिए आगे आ गए हैं तो उन्हें शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह तहसीलदार ने उन्हें बताया कि मंडी में लगाए गए सभी खंभे हटा लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मंडी को किसी भी तरह का नुकसान नही पहुंचाया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि तहसीलदार ने किसानाें की हर शंका का समाधान करने के लिए डीसी के साथ उनकी मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया है। लिहाजा अब वीरवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलेगा। इस मौके पर जराई के पूर्व सरपंच बाबू राम, करनैल सिंह, जनकार चंद, रंजीत सिंह, रघुवीर सिंह, रुकमदीन और कुलबीर सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed