फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

धान खरीद केंद्र स्थानांतरित करने पर भड़के किसान

विज्ञापन
Protest
छन्न अरोड़ियाँ से धान खरीद केंद्र शिफ्ट किए जाने पर प्रर्दशन करते किसान। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां से धान खरीद केंद्र स्थानांतरित किए जाने पर शनिवार को किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक खरीद केंद्र वापस यहां शुरू नहीं किया गया तो हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आवाम प्रोग्रेसिव मिशन के अध्यक्ष के आर रैना ने कहा कि छह साल से खरीद केंद्र यहीं पर खोला जाता रहा है। लेकिन, इस बार इसे धलोटी पंचायत में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे छन्न अरोड़ियां और उसके आसपास के इलाके के किसानों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्यादातर धान की फसल उनके ही इलाके में होती है। वहां नहीं, जहां खरीद केंद्र स्थानांतरित किया गया है। इसलिए खरीद केंद्र वापस पुरानी जगह पर खोला जाए। अगर सोमवार तक खरीद केंद्र छन्न अरोड़ियां में नहीं खोला गया तो किसानों को साथ लेकर हाईवे पर बैठ जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग जिम्मेदार होगा। प्रदर्शन में पुष्कर कुमार, दुर्गादास, कुलदीप राज, चमन लाल, पंच भोलानाथ, अश्वनी कुमार, मुल्क राज, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed