फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Protest

कश्मीर में निर्दोर्षों की हत्या पर जताया रोष

विज्ञापन
Protest
घाटी में निर्दोषों की हत्या पर केंद्र सरकार के खिलाफ शहर के मुखर्जी चौक में प्रदर्शन करते सिक्ख स - फोटो : KATHUA
कठुआ। कश्मीर घाटी में गैर मुस्लिमों की हत्या किए जाने पर सिक्ख समाज ने कड़ा रोष जताया है। शुक्रवार को शहर के मुखर्जी चौक में जमा दर्जनों सिखों ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने कश्मीर में हो रही घटनाओं पर रोष जताते हुए कहा कि घाटी में गैर मुस्लिमों की हत्याएं सरकार के हाथ में देश सुरक्षित न होने का सबूत हैं। यह सरकार के देश को मजबूत बनाने के दावे की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आए दिन मोदी सरकार के आने के बाद कश्मीर में हालात सामान्य होने की बात सार्वजनिक मंचों से कहने से पीछे नहीं रहे हैं। अब उसी कश्मीर में आतंकी खुले आम लोगों को धर्म के आधार नर निशाना बना रहे है। वहीं, लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बेटे कार से किसानों को कुचल रहे हैं। देश में महंगाई व बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान करने में असफल रही सरकार अब लोगों के जीवन को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। गत दिवस बच्चों को ज्ञान की रोशनी दिखाने वाले दो शिक्षकों को निशाना बनाया गया। वह अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर आने वाले दिनों में इस तरह की वारदातें होती हैं तो उसके परिणाम गंभीर होना तय है। इसलिए, सरकार कश्मीर के हालात में सुधार के लिए बातें करने की बजाय जमीनी स्तर पर कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed