फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

मंदिर तोड़ने के विरोध में जलाया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
protest
कठुआ। पाकिस्तान में हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर हो रहे प्रहार के खिलाफ जिले में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रवेश द्वार लखनपुर में संत समाज ने पाकिस्तान में मंदिर पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाते हुए केंद्र सरकार से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रवेश द्वार लखनपुर स्थित किले वाली माता मंदिर के महंत शांति गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में दर्जनों भक्तों ने पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। महंत शांति गिरी महाराज और उनके भक्तों ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के मुकाबले हिंदुस्तान में मुस्लिम आबादी ज्यादा है। यहां सभी धर्मों के धार्मिक स्थान हैं। फिर भी आज तक कभी किसी धार्मिक स्थान के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शुरू से ही अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आता। कभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है, कभी हिंदुओं के मंदिर के साथ छेड़छाड़, तो कभी पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए परेशान किया जाता है। संत समाज इसका कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि अगर इस तरह की स्थिति भारत में उत्पन्न होती है तो यहां अल्पसंख्यक समुदाय असुरक्षित हो सकता है। जोकि देश के सौहार्द को बिगाड़ने वाला है। ऐसी स्थिति आने से पहले सरकार इस मसले में अपने दृष्टिकोण से विश्व को अवगत कराए। ताकि, पाकिस्तान को अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए जवाबदेह बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed