{"_id":"610d89a38ebc3eb7c938252f","slug":"protest-kathua-news-jmu2410421169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी के मौके पर पहुंचने के बावजूद नहीं माने प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी के मौके पर पहुंचने के बावजूद नहीं माने प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
डॉक्टरों के खाली पदों को भरे जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते बांजल भटवाल वासी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के दूरदराज बांजल भटवाल गांव में सात दिनों से धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। न्यू टाइप पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को भी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द रिक्त पड़े 13 पदों को भरने की मांग की। लोगों को समझाने के लिए शुक्रवार को अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की मांग है कि जब तक न्यू टाइप पीएचसी में सभी डॉक्टरों की तैनाती नहीं की जाती, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सात दिनों से धरने पर बैठे कई बुजुर्ग प्रदर्शनकारियों की तबीयत खराब हो गई है, जिससे प्रदर्शनकारी और उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र सिंह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। कई प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर बीमार हो गए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने को गंभीर नहीं। शाम सात बजे लोहाई मल्हार के तहसीलदार सुभाष कुमार और अन्य कई अधिकारी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और लोगों को समझाने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन, प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। वे अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक तहसीलदार सहित अन्य कई विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों का धरना लगातार जारी है।