फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

गली, घरों में पानी भरने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
भारी बारिश के बाद शहर के वार्ड 7 में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को उन्होंने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय पार्षद अनिरुद्ध् शर्मा ने कहा कि मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश से उनके वार्ड की मुख्य गली सहित आसपास के घरों में पानी भर गया है। इससे नुकसान उठाना पड़ा है। इसका कारण वार्ड के मुख्य नाले की सफाई न किया जाना है, जबकि इस बारे में तीन बार नगर परिषद के प्रधान से मौखिक और एक बार लिखित शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को नगर परिषद द्वारा अनदेखा किया गया। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि परिषद से समस्या के समाधान की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए जिला प्रशासन इस संबंध में उचित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर परिषद द्वारा लोगों की मांग की जिस तरह से अनदेखी की गई है, उससे अब धरना-प्रदर्शन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परिषद द्वारा नाले की सफाई का काम जल्द नहीं करवाया गया, तो उन्हें मजबूर होकर कोई कड़ा कदम उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed