{"_id":"610015a78ebc3edd3a28008d","slug":"protest-kathua-news-jmu240314529","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिनों से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिनों से खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत जानू के वार्ड नंबर चार के मोड़ा कोग में 15 दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग परेशान हैं। मंगलवार को लोगों ने अंसार अली के नेतृत्व में बसोहली-बनी सड़क पर शीतलनगर के समीप प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों में शामिल देसराज, बशीर अहमद, अली मोहमद ने कहा कि 15 दिनों से उनके वार्ड में बिजली का ट्रांसफार्मर खराब है, जिसे बदलने के लिए बिजली विभाग के जेई, एईई समेत एक्सईएन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं, जबकि 15 दिनों से गांव में बिजली नहीं है। लोगों का कहना है कि 15 दिन तक बिजली बंद रहती है, तो फिर उसका बिल माफ क्यों नहीं किया जाता है। इसको लेकर सरकार को नई पालिसी बनानी चाहिए।
विज्ञापन
मामले में शीतलनगर ब्लॉक के फीडर मैनेजर सुजीत चौहान ने कहा कि इस समस्या के बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जैसे ही ट्रांसफार्मर पहुंचेगा, उसे लगवा दिया जाएगा।