फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   protest

हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग पर प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
किशनपुर कंडी के सरपंच कुलदीप सिंह काका पर बुधवार देर शाम हमला कर घायल करने वाले आरोपियों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने की। वीरवार सुबह कई पंच सरपंच हमले में घायल सरपंच के घर पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हाईवे पर धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल सेठी चौधरी ने कहा सरपंच पर जिन लोगों ने हमला किया है उन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक आरोपी तो तिहाड़ जेल भी काट चुका है। ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा जहां आम लोगों के चुने हुए नुमाइंदे सुरक्षित नहीं होंगे वहां आम लोग सुरक्षित कैसे हो सकते हैं। पुलिस हमलावरों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर इन पर सख्त कार्रवाई करे। ताकि इस तरह के अपराधियों के हौसले और बुलंद न हों।
विज्ञापन

वहीं घायल सरपंच के भाई सुखदेव सिंह का कहना है कि उसके भाई पर सोची समझी साजिश के तहत हमला किया गया है। पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही जिन लोगों के इशारे पर यह किया गया है उन्हें भी बेनकाब करने का काम करे। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने इन लोगों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पंचों सरपंचों ने पुलिस को 24 घंटे का वक्त देते हुए कहा कि अगर इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार शाम को सरपंच कुलदीप सिंह अपनी पंचायत के विकास कार्यों का जायजा ले रहे थे कि तभी एक गाड़ी में आए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जीएमसी कठुआ ले जाया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 323, 382, 395 ऐ आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed