{"_id":"57e813c24f1c1b5612574055","slug":"protest-for-drinking-water-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
एक महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे जंडोर गांव के लोगों का गुस्सा रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली की आलोचना की और कहा कि विभाग समस्या के समाधान के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है, जिसके चलते मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में पूर्व सरपंच सरदार सिंह, मुकेश शर्मा, स्वर्ण सिंह, अशोक सिंह आदि ने कहा कि करीब एक माह से पेयजल किल्लत के कारण लोग परेशान हें। उन्होंने कहा कि चार दिनों के बाद टैंकर की आपूर्ति यहां की जाती है, लेकिन यह आपूर्ति आबादी के हिसाब से नाकाफी है। हालांकि इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर डीसी कठुआ से भी एक प्रतिनिधिमंडल मिला था, लेकिन अब तक कोई प्रयास नहीं हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ही समस्या उत्पन्न हुई है, जिसके कारा ट्यूबवेल से आपूर्ति सही नहीं हो रही है। हालांकि बसंतपुर और कठुआ से बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन ट्यूबवेल से मोटर नहीं चलाई जा रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से विभाग की होगी।
विज्ञापन