{"_id":"1b522ba5ede1f79fe3bf4c64df4fcc06","slug":"protest-against-water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण
कठुअा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाआें और बच्चों समेत ग्रामीणोें ने पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे से सटी छन्न अरोड़ियां पंचायत में प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए नायब सरपंच केआर रैणा ने विभाग और प्रशासन पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह दिन से ट्यूबवेल की मोटर ठप है। पंचायत सहित आसपास के इलाकों को पानी सप्लाई करने के लिए दो ट्यूबवेल हैं। ज्यादा पानी देने वाला ट्यूबवेल पंद्रह दिन से ठप पड़ा है। इसके लिए विभाग से लगातार गुहार लगाई गई है लेकिन सुनवाई करने के बजाए समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल रैणा सहित वीना देवी, परवीन कुमारी, भोली देवी, वैष्णो देवी, कांता देवी, राम प्यारी, नीलम देवी और दर्शना देवी ने कहा कि वर्तमान में पानी की एक एक बूंद के लिए ग्रामीणों को तरसना पड़ रहा है। जो ट्यूबवेल चलता है उसकी सप्लाई बेहद कम है और अधिकांश इलाके पानी आपूर्ति से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों को मोबाइल टैंकर के माध्यम से पानी मंगाना पड़ रहा है, जिससे जरूरत को पूरा करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसी तरह से कुछ और दिन पानी की सप्लाई ठप रहती है तो अगली दफा ग्रामीणों को आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं होगा।