{"_id":"d0697493a8f4faa12ddbe84ecb694b1a","slug":"protest-against-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक जमकर प्रदर्शन किया। छन्न अरोड़ियों में जोरदार नारेबाजी कर लोगें ने पाकिस्तान को इस तरह की हकरतों से बाज आने की चेतावनी जारी की है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे के आर रैणा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के बाद पाकिस्तान अब पंजाब में भी माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अशांति के प्रयासों में नाकामयाब पाकिस्तान ने इस बार पठानकोट निशाना बनाया है।
जिससे की पंजाब और जम्मू कश्मीर दोनों राज्यों में पर दहशत का माहौल पैदा हो। लेकिन पाकिस्तान की यह चाल कभी कामयाब नही होगी। शाम गुप्ता, तरसेम गुप्ता, रवि गुप्ता, बलदेव राज आदि ने कहा कि पाकिस्तान की कोशिश है कि भारत के उपर दबाब बनाया जा सके।
विज्ञापन
लेकिन केंद्र सरकार को पाकिस्तान से पहले जंग ही कर लेनी चाहिए फिर बातचीत करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी करनी से कभी भी बाज नहीं आएगा। एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं तो आंतकवाद का केंद्र पाकिस्तान पीठ पीछे साजिशें करता है।
उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार को भी सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले सांबा, हीरानगर, कठुआ, दीना नगर के बाद अब फिर से पठानकोट को अपना निशाना बनाया है।
इस कायरतापूर्ण हरकत को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रमेश चंद्र, मोहिदंर पाल, परवीन कुमार, शाम सिंह, मंगी राम, विजय गुप्ता आदि शामिल रहे।