{"_id":"57f9481f4f1c1bcd40270982","slug":"protest-against-low-voltage-electricity-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से निजात न मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज से निजात न मिलने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत छन्न अरोड़ियां के गांव बासियां में लोगों को लो वोल्टेज की समस्या का समाना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली विभाग से नए ट्रांसफार्मर की गुहार लगाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा विभाग के खिलाफ भड़क गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द मांग पूरी न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे खेमराज ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से गांव में लो वोल्टेज के कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली विभाग से 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से किसी ने भी समस्या के समाधान के लिए पहल नहीं की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव में पचास के करीब घर हैं और इसके साथ ही पंप सेट भी हैं। ऐसे में लोगाें को पुराने ट्रांसफार्मर के दम पर ही बिजली मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लो वोल्टेज के कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है। बिजली विभाग के कर्मचारी बिल लेने के आते हैं और जब उन्हें लो वोल्टेज की बात बताई जाती है तो वह अधिकारियों से बात करने को कहते हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल बलवंत राज, नरेश कुमार, रामपाल ने कहा कि जब लोग विभाग को किराया समय पर और पूरा दे रहे हैं तो फिर विभाग अपने काम को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिल न देने पर कनेक्शन काटने की बात करते हैं। लेकिन जब विभाग बिजली सेवा ही मुहैया नहीं करवा पा रहा तो लोग बिल किसका दें।