फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Proclamation notice issued against terror accused Swar Din alias Sawaru

Kathua News: आतंकी आरोपी स्वार दीन उर्फ सवारू के खिलाफ उद्घोषणा नोटिस जारी

विज्ञापन
Proclamation notice issued against terror accused Swar Din alias Sawaru
पुलिस थाना बिलावर में दर्ज एफआईआर के तहत आतंकी आरोपी स्वार दीन उर्फ सवारू पुत्र स्व. अमी दीन निवासी भटोडी, तहसील लोहाई मल्हार के विरुद्ध उद्घोषणा नोटिस औपचारिक रूप से प्रकाशित किया गया। यह कार्रवाई जम्मू के तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (धारा 22 एनआईए अधिनियम के अंतर्गत नामित न्यायालय) के निर्देशों के अनुपालन में की गई।
विज्ञापन

उद्घोषणा नोटिस की प्रक्रिया बीएनएसएस की धारा 84 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई, जिसे भटोडी क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और आरोपी के अंतिम ज्ञात निवास स्थान पर सार्वजनिक रूप से चस्पा किया गया। यह कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट लोहाई मल्हार की उपस्थिति में की ग। जिसमें उपमंडल बिलावर के पुलिस अधिकारियों की टीम शामिल रही। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार और एसएचओ पुलिस स्टेशन बिलावर इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने किया। जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त आरोपी आतंकी स्वार दीन उर्फ सवारू के ठिकाने की कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल पुलिस थाना बिलावर को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed