फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem,school,kathua news

पर्याप्त परिवहन सेवा नहीं, बच्चों को स्कूल भेजने में आ रही परेशानी

विज्ञापन
problem,school,kathua news
हीरानगर। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलने के दूसरे दिन स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अभी भी 100 प्रतिशत हाजिरी नहीं हुई है। दो वर्षों बाद स्कूल खुलने पर यातायात की उचित सुविधा न मिलने से अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिन स्कूलों की ओर से बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, वहां हाजिरी पूरी हो रही है। जबकि जो बच्चे लोकल सर्विस लेकर स्कूल जाते हैं, उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्षिक परीक्षाओं तक बच्चे कुछ दिन ही स्कूल जाएंगे। जिसे देखते हुए कोई ऑटो या बस चालक सर्विस देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। जो जाने को तैयार हैं वे पूरे महीने का किराया मांग रहे हैं, जो अभिभावकों को मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार ने बताया उनके दोनों बच्चे हीरानगर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। कोरोना से पहले वह एक लोकल ऑटो में स्कूल जाते थे। अब स्कूल फिर से खुले हैं तो ऑटो चालक ने किराया डबल करने की शर्त पर जाने की बात की और यह भी कहा कि बच्चे वार्षिक परीक्षाओं तक 10 दिन जाएं या 15, पूरे महीने का किराया लेगा। उन्होंने कहा अभिभावकों पर खर्चे का बोझ बढ़ता जा रहा है जिससे घरों का बजट भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली बसों में भी छोटे-बड़े बच्चों से पूरा किराया वसूला जा रहा है। लोगों ने इस पर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed