फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem

सड़क धंसने से फंसा राशन का ट्रक, नौ घंटे यातायात रहा बंद

विज्ञापन
problem
बिलावर कटली सड़क धंसने से फंसा ट्रक। - फोटो : KATHUA
बिलावर। कटली में राशन लेकर जा रहा ट्रक रविवार को बिलावर से दो किलोमीटर दूर सड़क धंसने से फंस गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटा नहीं, जिससे उसमें सवार चालक बाल-बाल बच गया। यह हादसा सुबह नौ बजे के करीब हुआ, जिससे कटली मार्ग में यातायात बंद हो गया। इससे पहाड़ी इलाकों में खाद्य सामग्री लेकर जा रहे अन्य वाहन भी रुक गए। स्थानीय निवासी साहिल गुप्ता, राहुल कुमार, सिद्धार्थ, धर्मपाल और छोरी लाल ने बताया कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण विभाग ने किया था। देखरेख के अभाव से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, जिससे वाहन चालक व लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क बिलावर के साथ-साथ बसोहली और बनी विधानसभा क्षेत्र को भी जोड़ती है, लेकिन इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिसके बारे में अधिकारियों को सूचित किए जाने के बावजूद देर शाम तक कोई कदम नहीं उठाया गया। शाम को स्थानीय लोगों व चालकों ने खुद ट्रक में लदा राशन अन्य वाहन में भरकर ट्रक को निकाला, जिसके बाद शाम छह बजे यातायात बहाल हो सका। लोगों ने प्रशासन से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed