{"_id":"62cb3bb8722cb8131643c153","slug":"problem-development-kathua-news-jmu2637077180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-12 में अधूरा छोड़ दिया नाले का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-12 में अधूरा छोड़ दिया नाले का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के वार्ड-12 में पांच लाख की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया है। स्थानीय निवासी चतरदेव, ओम प्रकाश ने का कहना है कि नाले की दीवारें तो बना दी गई हैं, लेकिन इस पर स्लैब नहीं डाली गई है। आरोप लगाया कि नाले का निर्माण जिस स्थान तक किया जाना था वहां तक किया ही नहीं गया। जब इस बारे में ठेकेदार से बात की तो उसका कहना था कि नाले निर्माण में जितना फंड जारी हुआ था वह खर्च कर दिया गया है। अब बारिश के दिनों में जब नाले में जलस्तर बढ़ रहा है तो यह घर तक पहुंच जा रहा है। इस समस्या को देखने न नगर परिषद का कोई अधिकारी आता है और न ही लोक निर्माण विभाग इसका समाधान करवा रहा है।
---
नाले का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। बारिश के मौसम को देखते हुए इसे रोका गया है। अभी नाले को 50 फुट और लंबा करने के साथ इसकी दीवारों को प्लास्टर और इसके ऊपर स्लैब डाली जानी है।
- नरेश शर्मा, प्रधान कठुआ नगर परिषद
विज्ञापन
---
नाले का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। बारिश के मौसम को देखते हुए इसे रोका गया है। अभी नाले को 50 फुट और लंबा करने के साथ इसकी दीवारों को प्लास्टर और इसके ऊपर स्लैब डाली जानी है।
विज्ञापन
- नरेश शर्मा, प्रधान कठुआ नगर परिषद