फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   problem corona virous

प्रदेश लौटने का इंतजार कर रहे हजारों लोगों को हाथ लगी निराशा

विज्ञापन
problem corona virous
कठुआ। पंजाब व अन्य राज्यों से घर वापसी की राह देख रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों को निराशा हाथ लगी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी हुई गाइडलाइन के बाद अब प्रदेश में इन लोगों की इंट्री में लंबा समय लगना तय है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन-2 बढ़ाने की घोषणा के दौरान 20 अप्रैल से लोगों को कुछ छूट देने की बात कही थी। इसके बाद प्रदेश प्रशासन ने भी दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए 14 अप्रैल से लखनपुर में तैयारियां शुरू कर दी थीं। इन लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाने के लिए बाकायदा जिलावार काउंटर, सैनिटाइजिंग टनल भी स्थापित कर दिए गए थे, लेकिन इस कार्रवाई को अगले आदेश तक रोक दिया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-2 की घोषणा के बाद जरूरत का सामान लाने की ही छूट दी है। अब मजदूर वर्ग के लिए भी विशेष हिदायतें आ चुकी हैं, इसमें कहा गया है कि जो लोग जहां हैं, वहीं रहें और लॉकडाउन का पानल करें। उन्होंने कहा कि लखनपुर बॉर्डर जिस तरह से सील था, वैसे ही रहेगा। केवल आवश्यक वस्तुओं और आपात स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों को ही प्रदेश में एसओपी के पालन के बाद आने की अनुमति दी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि 30 लोगों ने प्रदेश में चोरीछिपे दाखिल होने की कोशिश की है, लेकिन उन्हें पकड़कर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed