{"_id":"6154bed58ebc3e0c136d729d","slug":"press-conference-kathua-news-jmu244720883","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष बैठक से नदारद रहे पार्षद ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष बैठक से नदारद रहे पार्षद ने दी सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में विशेष बैठक से नदारद रहे वार्ड 2 के पार्षद चौधरी राजिंद्र सिंह बब्बी बुधवार को मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने विशेष बैठक में उपस्थित न हो पाने का कारण बताया।
उन्होंने बताया कि निजी कारणों के चलते वह उस दिन प्रदेश के बाहर थे। उनके एक करीबी रिश्तेदार की तबियत अचानक बिगड़ गई थी, जिन्हें लेकर वी डीएमसी लुधियाना गए थे। विशेष बैठक से एक रात पहले उन्हें फोन पर रिश्तेदार के ज्यादा बीमार होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह रात को ही लुधियाना के लिए रवाना हो गए। उनकी पत्नी वंदना अंदोत्रा वार्ड 18 से पार्षद हैं। वह भी उनके साथ गई थीं।
चूंकि, कोरम के लिए 11 पार्षदों की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी को वापस भेज दिया था। भारत बंद के चलते वह समय पर नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी बैठक में पहुंचने ही वाली थीं, तभी बैठक समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि उन पर किसी भी तरह के प्रलोभन से जुड़े आरोप निराधार हैं।