{"_id":"57d318274f1c1ba83031bc22","slug":"preparation-of-master-plan-for-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान के लिए निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ रेहड़ी-फड़ियों के लिए वैकल्पिक इंतजामों और अन्य समस्याओं को दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य के दो कसबों को इस प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए अर्बन लोकल बाडीज ने अपना प्रपोजल बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में कठुआ पहुंचे विभाग के निदेशक सौजन्य कुमार शर्मा ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर शहर की समस्याओं पर चर्चा की और उनके द्वारा बनाए जा रहे प्रपोजल की भी जानकारी दी। दरअसल, इस प्रोजेक्ट में कठुआ शहर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में मुखर्जी चौक से सटे कई सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट कर पार्किंग की व्यवस्था करने से लेकर रेहड़ी-फड़ी वालों को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट करने के लिए भी काम जल्द किया जाना है। अर्बन लोकल बाडीज निदेशक ने बताया कि कठुआ शहर में चार विभिन्न जगह पर सुलभ शौचालय बनाए जाने को लेकर जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ प्रशासन की मदद से पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए सरकारी कार्यालयों को शिफ्ट करने का प्लान भी अमल में लाया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि रेहड़ी फड़ी वालों और बेतरतीब लगे वाहनों के चलते सड़कें संकरी हो चुकी है।
एक साथ दो वाहनों तक का मुखर्जी चौक से निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्वयं स्थिति का जायजा लेकर जल्द ही प्रजेंटेशन बनाई जाएगी। कुछ ही सप्ताह के भीतर इस प्रजेंटेशन को वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि वित्तीय सहायता हासिल कर इसे अमली जामा पहनाया जा सके।