फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Pradeep Ambedkar, who went to submit a bond, was arrested under the Public Safety Act (PSA) and sent to Udhampur jail.

Kathua News: मुचलका भरने गया प्रदीप अंबेडकरी पीएसए में गिरफ्तार, उधमपुर जेल भेजा गया

विज्ञापन
Pradeep Ambedkar, who went to submit a bond, was arrested under the Public Safety Act (PSA) and sent to Udhampur jail.
कठुआ। दशहरा के दिन प्रभु श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर फरार चल रहे आरोपी प्रदीप अंबेडकरी को पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम ( पीएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे उधमपुर जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार की रात उस समय हुई जब वह नगरी पुलिस चौकी में जमानती मुचलका भरने के लिए गया था।
विज्ञापन

आरोपी प्रदीप के खिलाफ अक्तूबर में ईश्वर की निंदा के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा थाना कठुआ में भी उस पर तीन अन्य मामले दर्ज हैं। दशहरा के दिन आरोपी द्वारा श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी को 17 अक्तूबर को जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश से अग्रिम जमानत मिल गई थी। हालांकि अभियोजन पक्ष और शिकायतकर्ताओं के वकीलों की अपील पर चार नवंबर 2025 को कोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी और पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही प्रदीप अंबेडकरी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी के वकील चंदन कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत बहाल होने के बाद सोमवार की रात को आरोपी नगरी चौकी में जमानती मुचलका भरने के लिए प्रस्तुत हुआ था। मुचलके भरे जाने के तुरंत बाद थाना प्रभारी कठुआ और डीएसपी मुख्यालय पहुंचे। आवाज के नमूने लेने के बहाने आरोपी को कठुआ थाने ले जाया गया जहां उसे बताया गया कि उसे पीएसए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए आरोपी के खिलाफ एक डोजियर तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा था जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने हिरासती वारंट जारी किया। पुलिस ने आरोपी को उधमपुर जेल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed