फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Power supply is stalled for eight days, people demonstrated

आठ दिनों से ठप है बिजली आपूर्ति, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Power supply is stalled for eight days, people demonstrated
कशीड़ में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला के पहाड़ी क्षेत्र कशीड़ में पिछले 8 दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति को बहाल न किए जाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया है। लोगों ने विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार करते हुए चेतावनी दी कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया तो वह लोग इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे स्थानीय समाजसेवी सुशील बांजलिया ने बताया कि कशीड़ क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से बिजली की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। जिसे विभाग द्वारा अब तक ठीक नहीं किया गया है। जिसके कारण इलाके के हल्ल, बोड़ो,कांलता सहित करीब 5 गांव में रहने वाली हजारों की आबादी को अंधेरे में अपनी रातें गुजारनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में कोई बर्फबारी हुई है और न ही भारी बारिश लेकिन इसके बावजूद विभाग बिजली की सप्लाई को बहाल करने के लिए गंभीर नहीं है। जिसका मुख्य कारण विभाग के उच्चाधिकारियों का निचले स्तर के कर्मचारियों पर नियंत्रण न होना है।
विज्ञापन

इलाके में जब भी बिजली खराब होती है तो जब लोग विभाग के कर्मचारी से इसकी शिकायत करते हैं तो समस्या का समाधान करने के बजाए वह एक्सईएन और एईई से शिकायत करने के लिए कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। यह स्थिति पिछले काफी समय से बनी हुई है। गत माह बनी ब्लॉक से जिला विकास परिषद की सदस्य रीता ठाकुर द्वारा अधिकारियों से बात किए जाने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी इलाके में आए तो लेकिन उन्होंने सिर्फ यहां पर हाजिरी लगाने तक अपनी कार्रवाई को सीमित रखा। जिसके कारण बिजली की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। विभाग हर माह बिजली बिल वसूलता है, लेकिन सुविधाएं देने के मामले में उसके पास संसाधन नहीं होते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी परहेज नहीं करेंगे। लिहाजा उनकी अपील है कि विभाग के उच्च अधिकारी समय रहते क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed