फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Poultry business: Jammu division largest chicken hatchery unit to built in Kathua

पोल्ट्री कारोबार: कठुआ में बनेगा जम्मू संभाग का सबसे बड़ा चिकन हैचरी यूनिट, हर माह 30 हजार चूजे होंगे उत्पादित

Tue, 19 Dec 2023 03:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 03:33 PM IST
सार

कठुआ में बनने वाले हैचरी यूनिट को पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए ट्रेनिंग यूनिट के रूप में उपयोग किया जाएगा ताकि उन्हें नई और आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग देकर उनके व्यापार में बढ़ोतरी की जा सके।

विज्ञापन
Poultry business: Jammu division largest chicken hatchery unit to built in Kathua
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ में पशुपालन विभाग की ओर से जम्मू संभाग का सबसे बड़ा चिकन हैचरी यूनिट बनाया जाएगा। पांच करोड़ की लागत से बनने वाले हैचरी यूनिट की खासियत यह होगी कि यहां हैचिंग के साथ-साथ लो-टेक्नीक प्रणाली से चूजों का उत्पादन किया जाएगा, जो जिले में अंडे के साथ-साथ मीट के उत्पादन में भी बढ़ोतरी करेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इसका काम छह महीने में शुरू किए जाने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जम्मू संभाग के सबसे बड़े इस हैचरी यूनिट में हर महीने 30 हजार चूजे तैयार किए जाएंगे। उन्हें कठुआ जिला के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भेजा जाएगा। बता दें कि एलटीपी से तैयार होने वाले चूजे चिकन के साथ-साथ अंडे के उत्पादन में भी बढ़ोतरी करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा कठुआ में बनने वाले हैचरी यूनिट को पोल्ट्री क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए ट्रेनिंग यूनिट के रूप में उपयोग किया जाएगा ताकि उन्हें नई और आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग देकर उनके व्यापार में बढ़ोतरी की जा सके। जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग द्वारा अपग्रेडेशन एंड स्ट्रेंथिंग ऑफ पोल्ट्री हैचरी प्रोग्राम के तहत जिले में नया हैचरी यूनिट स्थापित किया जाएगा, जिसका जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीड मिल की भी होगी स्थापना

हैचरी यूनिट के साथ-साथ फीड मिल की भी स्थापना की जाएगी, जिसमें नई तकनीक की ऐसी बड़ी मशीनें लगाई जाएंगी, जो एक घंटे में एक टन फीड का उत्पादन करेंगी। इससे जिले के पोल्ट्री कारोबारियों को बाहरी जिलों या राज्यों से फीड नहीं मंगवाना पड़ेगा। वहीं, जिले में बनने वाले हैचरी यूनिट से इलाके में अंडे व मीट की मांग पूरी हो सकेगी। बाहरी राज्यों से मुर्गे मंगवाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पुराने कार्यालय में ही स्थापित होगी यूनिट

पशु पालन विभाग कठुआ के मुख्य अधिकारी डॉ. युगल किशोर गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से पोल्ट्री क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना को कठुआ में स्थापित किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग पांच करोड़ रुपये है और यह यूनिट पशुपालन विभाग के मुख्य कार्यालय परिसर में स्थापित होगी। 


डॉ. गुप्ता ने बताया कि हैचरी यूनिट बनने से कठुआ जिले को विशेष लाभ मिलेगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। इसमें वे बड़े पैमाने पर पोल्ट्री व हैचरी यूनिट स्थापित कर सकेंगे। इसके लिए विभाग अभी भी 50 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवा रहा है। उन्होंने बताया कि हैचरी के साथ ही फीड मिल भी बनाई जाएगी। इससे परिसर के अंदर ही चूजों के लिए खुराक तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed