{"_id":"603556ce8ebc3ee97f58ef3b","slug":"poonch-won-the-inter-district-state-level-cricket-competition-by-defeating-kupwara-kathua-news-jmu229880028","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ ने कुपवाड़ा को हराकर जीती अंतर जिला प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ ने कुपवाड़ा को हराकर जीती अंतर जिला प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी टीम के साथ विभाग के अधिकारी।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। पुंछ ने कुपवाड़ा को हराकर अंतर जिला प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में प्रदेश की 19 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर और आर्मी ग्राउंड गदयाल में मैच जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में हुआ।
हीरानगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच डोडा और पुंछ के बीच हुआ। इसमें डोडा ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर नहीं खेल पाई। 16.4 ओवर में ऑल आउट डोडा ने 103 रन बनाए। पुंछ के सईद ने 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए और अपनी पारी में 30 गेंदों में 24 रनों का योगदान भी दिया। पुंछ के ही रिधम ने 19 गेंदों में 37 रन हासिल करके अपनी टीम को 7 विकेट से फाइनल में प्रवेश करवाया।
आर्मी ग्राउंड गदयाल में कुपवाड़ा और पुंछ के बीच फाइनल मैच संपन्न हुआ। इसमें कुपवाड़ा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुंछ की टीम ने लगातार विकट गंवाने के बावजूद धुआंधार बल्लेबाजी की और मात्र 9.3 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए। पुंछ ने कुपवाड़ा को एक विकेट से हारकर ट्राफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफियों से नवाजा गया। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए।