फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BASOHLI MAHOTSHAV

Kathua News: तीन दिवसीय बसोहली महोत्सव की तैयारियां तेज, एडीसी ने आयोजन स्थलों का लिया जायजा

विज्ञापन
BASOHLI MAHOTSHAV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। तीन दिवसीय बसोहली महोत्सव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर एडीसी बसोहली पंकज भगोत्राने सोमवार को विभिन्न आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।


एडीसी ने सबसे पहले रामलीला मैदान का निरीक्षण किया और नगर समिति के ईओ को साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद ऐतिहासिक प्राचीन किले के भीतर स्थित पार्क का जायजा लेते हुए नायब तहसीलदार एसएन शान को वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी। रानी तालाब का निरीक्षण करते हुए एडीसी ने बिजली विभाग को दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, बस स्टैंड के पास जंज घर’ और तक्साल वाली पहाड़ी’ के तल पर स्थित ऐतिहासिक स्मारक के आसपास के क्षेत्र की सफाई और उसे व्यवस्थित करने के निर्देश नगर समिति के ईओ को दिए, ताकि बच्चों के लिए झूले लगाए जा सकें। बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करते हुए एडीसी ने लोक निर्माण विभाग को कार्य हर हाल में 10 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव से पहले सभी जरूरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य समय पर पूरे किए जाएं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सैनिक सराय, ओबीसी हॉस्टल, जवाहर नवोदय विद्यालय, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के समीप स्थित हॉस्टल और वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ बीबीडीए बाबू राम, तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा, बीडीओ एवं ईओ नगर समिति बसोहली राजेश कुमार, एसडीएओ रवि सिंह चौहान आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed