{"_id":"66ea0ff8228eae518305c6d4","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113262-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आखिरी दिन तीन उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आखिरी दिन तीन उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस
विज्ञापन
कठुआ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उम्मीदवारों के पास नाम वापसी का आखिरी दिन था। तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इसके बाद अब छह विधानसभा सीटों से 35 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव विभाग की ओर से मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए।
मंगलवार को बनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय राकेश सिंह ठाकुर, बसोहली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मोहम्मद रफीक बट्ट और जसरोटा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय देविंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से जारी निर्धारित समय के दौरान अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब बनी विधानसभा क्षेत्र से आठ, बिलावर विधानसभा क्षेत्र से चार, बसोहली विधानसभा क्षेत्र से चार, जसरोटा विधानसभा क्षेत्र से सात, हीरानगर विधानसभा क्षेत्र से छह और कठुआ अनुसूचित विधानसभा क्षेत्र से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।