फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

पिछली सरकारों ने गुज्जर, बकरवालों के साथ किया धोखा : खटाना

विज्ञापन
political news
कठुआ। राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना वीरवार को कठुआ के भागथली क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व जिला भाजपा एवं एसटी मोर्चा के सदस्यों ने सांसद का कालीबड़ी में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने भागथली में लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने गुज्जर, बकरवालों के साथ धोखा किया है। भागथली क्षेत्र में सरकारी जगह पर औद्योगिक इकाई बनने के कारण रिफ्यूजी और गुज्जर समुदाय के लोगों से सरकारी जमीन खाली करवाने के आदेशों को रोकने की बात करते हुए राज्यसभा सांसद खटाना ने कहा कि हमारे लोग जहां पिछले 70 वर्षों से रह रहे हैं और सभी सच्चे देशभक्त हैं। अब इन्हें यहां से उठाने की बात ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने गुज्जर, बकरवाल लोगों में यह भ्रम पैदा किया है कि भाजपा गुज्जर व बकरवाल विरोधी है। उन्हीं लोगों ने सबसे ज्यादा इन लोगों के साथ धोखा किया है और इनसे वोट लेकर इन्हें कोई अधिकार नहीं दिए, जबकि भाजपा सरकार ने गुज्जर बकरवाल समुदाय को चुनावी आरक्षण और हर सुख सुविधा मुहैया करवाई है ताकि उन्हें मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में औद्योगीकरण का स्वागत करते हैं। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन, साथ ही उन्हें अपने समुदाय के लोगों की भी फिक्र है, जिन्होंने यहां पर जान लगाकर अपने घर बनाए। खटाना ने कहा कि 400 घरों या मकानों की नहीं है। बात 400 परिवारों की है और साथ ही उनके साथ मवेशियों की है, जो पूरे शहर को दूध व दूध उत्पाद मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह स्थानीय लोगों के साथ खड़े हैं और इस मसले में उन्होंने जिला अधिकारी व उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन, गुज्जर नेता सुल्तान खान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed