फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   political news

Kathua News: लोगों ने सरकारी जगह खाली करवाने का जताया विरोध

विज्ञापन
political news
नगरी। भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा एसटी मोर्चा जम्मू कश्मीर के प्रभारी हारुन चौधरी ने बुधवार को कीड़ियां गंड्याल ब्लॉक के गंड्याल क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। चौधरी हारुन को स्थानीय लोगों ने उन्हें पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए बताया कि जिस जगह पर वह रह रहे थे अब वहां पर औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है और उन्हें वहां से जगह खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एसटी मोर्चा के प्रभारी ने उन्हें फूलमाला व पार्टी का चिन्ह डालकर पार्टी में उनका स्वागत किया। हारुन चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर का संपूर्ण विकास हुआ है और लोगों को उनके मौलिक अधिकार भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने प्रदेश से धारा 370 हटाकर जो अधिकार लोगों को दिए हैं, उनसे लोगों के जीवन में भारी बदलाव आया है और अब हर किसी को उसका हक मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में संभव हुआ है कि गुज्जर बक्करवाल को विधानसभा में सीटें आरक्षित की गई हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार को बहुमत से विजयी बनाएं। लोगों ने बताया कि सिडको की ओर से भागथली को औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसको लेकर वहां रह रहे लोगों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों ने मांग की है सरकार उनके रहने का कोई हल कर और उन्हें परेशान न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed