{"_id":"66bbd872db11cb520a036364","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-112224-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मंत्री जी, आईएसबीटी बना लेकिन वहां बसें नहीं रुकतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मंत्री जी, आईएसबीटी बना लेकिन वहां बसें नहीं रुकतीं
विज्ञापन
कठुआ। मंत्री जी, कठुआ में रहने वाले लोगों को इंटर स्टेट बसों की सुविधा देने के लिए बस अड्डे का निर्माण भी हो चुका है लेकिन आज भी वहां बसों का ठहराव नहीं है। कृपया बसों को वहां रोकने का प्रबंध करें।
उक्त मांग कठुआ विकास मंच के प्रधान सतपाल गुप्ता ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्या जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के समक्ष रखी।
महाजन ने मंत्री को बताया कि कठुआ के लोगों की इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए बस अड्डे के निर्माण में दस साल का वक्त लग चुका है। अब भी वहां बसों को राेकने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। लिहाजा इस पर तुरंत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। इस पर मंत्री ने कहा कि अभी हाईवे के विस्तारीकरण का काम जारी है। लिहाजा अभी बसों को रोकने का प्रबंध किया जाना संभव नहीं है। इस पर मंच के सदस्यों ने कहा कि जैसे भी संभव हो, बसों के रुकने का प्रबंध किया जाए। इस पर मंत्री ने इस बारे में प्रशासन के बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में सौ के करीब शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या लिखित रूप में मंत्री को दी। इसमें ज्यादातर मामले बिजली, पानी, सड़क और जल निकासी से जुड़े रहे। इस पर मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं उनके संज्ञान में आई हैं। संबंधित विभागों को इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। इस मौके पर हीरानगर के पजोके चक से आई सोमा देवी ने हृदय रोग से पीड़ित अपने 32 वर्षीय बेटे के इलाज की व्यवस्था कराई जाने के लिए केंद्रीय मंत्री से गुहार लगाई। इस पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
शहर समेत आसपास के इलाकों की भी रखीं समस्याएं
वहीं, शहर के वार्ड नंबर 10 से आए केशव शर्मा ने उनके वार्ड में अब तक गली और नालियों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाने और नगरी क्षेत्र आए लोगों का नेतृत्व कर रहे पवन कुमार सिंह ने इलाके की सड़कों को विस्तार दिए जाने के साथ-साथ बेहतर शिक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय बनाए जाने की मांग रखी। हरिया चक से आई रोजी देवी ने कुछ लोगों की ओर से जनवरी में उनका घर जलाने की व्यथा सुनाते हुए कहा कि इस मामले में अब तक राजबाग पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर ही जिला पुलिस के एडिशनल एसपी को इस बारे में त्वरित कार्रवाई कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जनता दरबार के संबंध में डॉ. सिंह ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि वह जमीनी स्तर तक पहुंचें और आम जनता की बात सुनें और सुनिश्चित करें कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो। आज के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियों को साझा करने के लिए आगे आए और अपनी मांगों के त्वरित समाधान की मांग की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे जनता की मांगों को बिना किसी चूक के पूरा करें और जल्द ही कार्रवाई रिपोर्ट उन्हें सौंपें क्योंकि जनता की समस्याओं को हल करने और शासन में पारदर्शिता लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।