{"_id":"65f0b8cfa1144e259d0f68a4","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-107869-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भाजपा जिला कार्यालय में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भाजपा जिला कार्यालय में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
कठुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार टिकट मिलने के साथ जिले में चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी फंड एकत्र करने के साथ जनसंपर्क को मजबूत बनाने के लिए क्यूआर कोड रिलीज किया श। वहीं पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने शक्ति केंद्र प्रमुखों और मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनावों के लिए तैयार रहने के लिए कहा।
पार्टी के जिला कार्यालय में क्यूआर कोड को रिलीज करने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष असीम गुप्ता ने बताया कि पार्टी माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के माध्यम से ही अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाती है। लिहाजा इसे आज जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नमो एप के माध्यम से लोग इस क्यूआर कोड का प्रयोग कर पांच रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक पार्टी फंड में जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जम्मू में भी आ किया जा रहा है और कल ऊधमपुर में किया जाएगा। इस माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के माध्यम से जहां पार्टी के लिए फंड जुटाया जाएगा वहीं इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं का आम लोगों के साथ संवाद भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
वहीं, शाम को पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने शक्ति केंद्र प्रमुखों और मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अबकी बार चार सौ पार के नारे को सफल बनाने के लिए उन्हें सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। पूर्व मंत्री ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों से उनकी जिम्मेदारी की जानकारी लेते हुए कहा कि अब हम सभी को एकजुट होने और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की जरूरत है ताकि इस बार लोकसभा में पार्टी के चार से ज्यादा सांसदों की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाया जा सके। इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है और उन्हें हर बूथ पर अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत बना सकें।