{"_id":"65c54ef56b8c766ffc0957c4","slug":"political-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-106886-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिले में गांव चलो अभियान शुरू, 310 गांवों में भाजपा नेता करेंगे प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिले में गांव चलो अभियान शुरू, 310 गांवों में भाजपा नेता करेंगे प्रवास
विज्ञापन
कठुआ। आम मतदाता और पार्टी के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए जिले में गांव चलो अभियान का आगाज हो गया है। वीरवार को शुरू हुए इस अभियान से पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन ने बताया कि जिले के 310 गांवों में चलाए जाने वाले इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दस साल के कार्यकाल के बारे में आम लोगों को बताया जाएगा। इसके लिए जिला भाजपा के पदाधिकारी, जिला विकास परिषद के सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख के अलावा कई अन्य पदाधिकारी गांवों में प्रवास कर लोगों को सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, सुकन्या समृद्धि योजना के साथ-साथ अन्य जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही वे उनका फीडबैक भी लेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव से भी इस कार्यक्रम को जोड़कर देखा जा सकता है। लोगों से मिले फीडबैक को पार्टी अगले चुनाव की नीति में इस्तेमाल करेगी।
अभियान के जिला संयोजक राजेश मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के अतिरिक्त जिले के सभी पांच निकाय क्षेत्रों के 57 वार्डों में भी घर-घर चलो अभियान के तहत गतिविधियां चलाई जाएंगी ताकि लोगों को सरकार के काम की जानकारी दी जा सके। इस मौके पर अभियान के सह संयोजक देव राज, नीलम सलारिया, सुमन बाला, अक्षय भारती और अशोक जसरोटिया भी मौजूद रहे।