फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   police squad includes two motor boat

पुलिस के दस्ते में दो मोटर बोट शामिल

Tue, 21 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
police squad includes two motor boat
मोटर बोट को नहर में उतारते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में 2014 में आई बाढ़ के बाद इस वर्ष ऐसी किसी स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए पुलिस के दस्ते में दो मोटर बोट शामिल कर दी गई हैं। सोमवार को पुलिस कर्मचारियों को मोटर बोट चलाने की ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा मानसून सीजन में बारिश अधिक होने की भविष्यवाणी के बाद एनडीआरएफ ने पुलिस को हर जिले में दो मोटर बोट दी हैं। कठुआ जिले में एक बोटशहर और आसपास के इलाकों के लिए रखी गई है, जबकि दूसरी रंजीत सागर झील के लिए रखी गई है। सोमवार को शहर की रावी-तवी नहर में पुलिस कर्मचारियों को मोटर बोट चलाने की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख नीवा जैन ने बताया कि आपदा के दौरान सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और पुलिस मिलकर काम करती है। कई
बार मोटर बोट की कमी भी खलती है। इस वर्ष दो मोटर बोट मिलने से कमी को पूरा किया गया है।

आपदा या फिर आपातकालीन स्थिति में किसी स्थान पर आवश्यकता पड़ने पर दल के साथ बोट को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि जिला कठुआ में रावी दरिया, उज्ज दरिया, बेई नाला, तरनाह नाले में अकसर बाढ़ आने से कई लोग फंसजाते हैं। इन्हें निकालने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बोट के आने से पुलिस विभाग को इन मुश्किलों में निपटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed