फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   police martyrs cricket

Kathua News: विक्की इलेवन पठानकोट ने केजीएफ इलेवन को दी मात

Thu, 01 Jan 2026 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 01 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
police martyrs cricket
पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में ​खिलाड़ी को आउट करते हुए संवाद - फोटो : रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़।
14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वां दिन
विज्ञापन




कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में जारी 14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के दौरान होने वाले क्रिकेट के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। इसमें बुधवार दसवें दिन खेले गए मुकाबले में विक्की इलेवन पठानकोट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केजीएफ इलेवन टीम को 65 रनों से पराजित किया।

सुबह खेले गए इस मैच में विक्की इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम के मुख्य बल्लेबाज नवनीत विर्क ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं सार्थक ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए और 6 चौके लगाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ इलेवन टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 124 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज अंकित नरवाल ने 40 गेंदों पर 39 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा, जबकि विशाल ने 10 गेंदों पर तेज 20 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्की इलेवन के राजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में मात्र 16 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी 20 गेंदों पर 27 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल रहे। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed