फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Police Plan to Increase the Security of Highway Schools

कठुआ: पुलिस ने हाईवे से सटे स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने की सिफारिश की

Sat, 19 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Sat, 19 Mar 2016 12:50 AM IST
सार

  • आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, गेट पर इंटरकॉम लगाए जाने के साथ चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाकर कंटीली तार लगाने की भी सिफारिश की है।
  • हाईवे के आसपास आतंकी हमलों का इतिहास रहा है। इसके चलते सभी बड़ी इमारतों की सुरक्षा समीक्षा जरूरी।

विज्ञापन
Police Plan to Increase the Security of Highway Schools
आपातकालीन स्थिति में फेंसिंग से निकलने में भी होती है मुश्किल - फोटो : PTI

विस्तार

जिला पुलिस ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों से बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंधों सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, गेट पर इंटरकॉम लगाए जाने के साथ चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाकर कंटीली तार लगाने की भी सिफारिश की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पुलिस प्रमुख नीवा जैन ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में हाईवे या फिर लिंक मार्गों पर सड़क किनारे स्कूलों की सुरक्षा समीक्षा जरूरी है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस, एंबुलेंस सहित फायर बिग्रेड के नंबर को जरूरी जगहों पर डिस्प्ले करना चाहिए। इसके साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऐसी किसी भी घटना से निपटने की तैयारी को लेकर अभ्यास करने पर भी बल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शैक्षणिक प्रबंधकों की ओर से स्टाफ और विद्यार्थियों को सुरक्षा कारणों के संबंध में जानकारी दी जानी जरूरी है। निजी स्कूल एसोसिएशन की ओर से मौजूद सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण के लिए शैक्षणिक संस्थानों में कराटे प्रशिक्षण दिए जाने पर जिला पुलिस की सराहना की। 


इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख ने साफ किया कि स्कूलों को लेकर कोई भी सुरक्षा की दृष्टि से कोई खतरा नहीं है, लेकिन समीक्षा के साथ एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हाईवे के आसपास आतंकी हमलों का इतिहास रहा है। इसके चलते सभी बड़ी इमारतों की सुरक्षा समीक्षा जरूरी है। अगले चरण में औद्योगिक क्षेत्र के प्रबंधकों के साथ भी बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed