{"_id":"628be8805d7f926ece3c7aec","slug":"poiltical-kathua-news-jmu260424649","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की बैठक में महंगाई पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की बैठक में महंगाई पर सरकार को घेरा
विज्ञापन
हीरानगर। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को स्पेशल वार्ड में हुई। इसमें महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर विशाल सलगोत्रा की ओर से की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ मजोत्रा विशेष तौर पर मौजूद रहे। विशाल ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। सरकार लोगों को रोजगार देने में भी असफल रही है। ऐसे में बढ़ती महंगाई लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने की बजाय युवाओं से रोजगार छीनने का काम यह सरकार कर रही है। दो दिन पहले ही एक मामला सामने आया है, जिसमें यह सिफारिश की गई है कि रहबरे जरात के तहत नौकरी हासिल करने वाले युवाओं को बर्खास्त किया जाए। यह निंदनीय कदम है। इसका सबको मिलकर विरोध करना चाहिए।
बैठक में जनक राज, रानो देवी, पूर्ण चंद, कुलदीप कुमार, सुनील मजोत्रा आदि मौजूद रहे।