फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PLAYERS NEWS

Kathua News: अंतर-जिला संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
PLAYERS NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। शिवालिक रिजॉर्ट दियालाचक में युवा सेवा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में चल रही अंतर-जिला संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में युवा कराटे खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
मैट पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव भी मिल रहा है।
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और मुकाबलों में उनका जज्बा आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed