फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Players Honored For Getting Gold Medals

Kathua News: एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Players Honored For Getting Gold Medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।
सोमवार को स्कूल परिसर खरोट मोड़ में आयोजित समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने बच्चों को अलग-अलग आयु वर्ग में विजेता रहने पर उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इसका आयोजन 12 अक्टूबर को फिट इंडिया खेलो यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गोवा में किया गया था। दर्शन कुमार ने अंडर-17 आयु वर्ग में पांच किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शुभम कुमार ने ओपन आयुवर्ग की 100 मीटर में, दलजीत सिंह ने तीन किमी में अंडर-15 आयुवर्ग में और बॉबी कुमार ने अंडर-16 आयुवर्ग की तीन किमी दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से कुल 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि जिले भर से 11 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सेदारी की है। स्कूल प्रधानाचार्य ने सभी पदक जीतने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed