{"_id":"60fdb2b08ebc3e5822199496","slug":"plantation-drive-kathua-news-jmu2402133160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी ने शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सहायक कमांडेंट अजीत पाल सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 16 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं, जबकि लक्ष्य 13 हजार का था।
इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जफर हुसैन बेग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूजा रैना, पुलिस बल के सहायक कमांडेंट अजीत पाल सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने स्कूल परिसर में करीब दो सौ फलदार पौधे लगाए।
संजीव वैद्य ने कहा कि पुलिस बल के इस प्रयास से हरित क्रांति कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा, और स्कूल परिसर का वातावरण बेहतर बनेगा। वहीं, सहायक कमांडेंट ने बताया कि पुलिस बल पूरे जिले में इन दिनों पौध रोपण कर रहा है। इस वर्ष 13 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है, लेकिन लोगों से मिले सहयोग से जिले के अलग-अलग स्थानों पर 16 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने समाज के हर तबके को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे आसपास के प्रदूषण में कमी आएगी। यह आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर होगा। इस मौके पर स्कूल के एनसीसी अधिकारी रविंद्र कुमार, विकास मलपोत्रा भी मौजूद रहे।