{"_id":"6266f1de6a5d23001d15ae8a","slug":"pink-squad-will-take-the-news-of-miscreants-and-robbers-kathua-news-jmu258553377","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों और लुटेरों की खबर लेगा पिंक स्क्वायड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचलों और लुटेरों की खबर लेगा पिंक स्क्वायड
विज्ञापन
शहर में महिला सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए गुलाबी स्कूटी पर सवार होकर निकली पिंक स्क्वायड सदस?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर में हाल के दिनों में महिलाओं के साथ होने वाली लूटपाट व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा गठित पिंक स्क्वायड ने अपनी गश्त शुरू कर दी है। सोमवार को महिला पुलिस की गश्ती टीम ने शहर के ड्रीमलैंड पार्क, कॉलेज रोड, मुखर्जी चौक सहित तमाम स्थानों पर गश्त करते हुए अपनी मौजूदगी दर्शाई।
गुलाबी रंग की स्कूटी पर सवार महिला पुलिस का विशेष दस्ता जहां भी जाता वहां लोगों में पुलिस के इस नए रूप को देख उनके बारे में जानने की उत्सुकता देखी गया। वहीं दस्ते में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने भी पूरी सक्रियता से सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह बैठने वालों के साथ पूछताछ की। इससे लोगों में भी इस बात को लेकर चर्चा रही कि आने वाले दिनों में बेवजह घूमने वाले युवाओं में भी थोड़ा डर बढ़ेगा। गश्ती टीम में शामिल दर्शना देवी ने बताया कि शहर में अक्सर महिलाओं के साथ लूटपाट के अलावा छेड़छाड़ जैसी लगातार होने वाली घटनाओें को देखते हुए जिला पुलिस प्रमुख के प्रयास से पिंक स्क्वायड का गठन किया गया है। जिसमें उन्हें शहर में ऐसे तत्वों पर नजर रखनी है जो स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। इसके लिए उनके दल को तीन स्कूटियां जिला पुलिस के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। महिला पुलिस थाना से संबद्ध् उनका गश्ती दल शहर के ऐसे तत्वों पर नजर रखने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला उनकी सहायता पाने के लिए 100 नंबर डायल कर सकती है।
-------------------------------------------------
जिला पुलिस को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटी का निर्वहन करने के लिए तीन स्कूटियां उपलब्ध कराई गई थी। जिसका उपयोग करते हुए पिंक स्क्वायड का गठन किया गया है। स्क्वायड कठुआ महिला पुलिस थाने को सशक्त बनाने के साथ ही शहर में महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
रोमेश चंद्र कोतवाल, एसएसपी कठुआ