{"_id":"67b4e896da58d5634b08b9eb","slug":"pilgrims-reached-shri-hanuman-dham-in-bilawar-kathua-news-c-201-1-knt1008-117525-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर के हनुमान धाम में ज्येष्ठ मंगलवार को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर के हनुमान धाम में ज्येष्ठ मंगलवार को उमड़े श्रद्धालु
Wed, 19 Feb 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को नाज स्थित हनुमान शिला में पूजा के लिए पहुंचे भक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन हनुमान शीला के पास पहुंचकर की पूजा-अर्चना
बिलावर। ज्येष्ठ मंगलवार को बिलावर के नाज स्थित हनुमान धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न इलाकों से आए हनुमान भक्तों ने प्राचीन हनुमान शीला के पास पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
मंगलवार सुबह से ही फिंतर, टील्ला, सुकराला, किशनपुर, देवल, पल्लन, परनाला सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु हनुमान धाम पहुंचने लगे। यह क्रम दोपहर 12 बजे तक लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं ने लड्डू, देसी घी के रोट और फल अर्पित कर बजरंगबली का गुणगान किया और हनुमान चालीसा पाठ एवं राम नाम का सुमिरन किया।
स्थानीय निवासी गिरधारी लाल, ओमप्रकाश और मंजू शर्मा ने बताया कि प्राचीन हनुमान शीला के पास सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान धाम में भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन ज्येष्ठ मंगलवार का विशेष महत्व होने के कारण इस दिन श्रद्धालुओं कई गुना अधिक होते हैं। संवाद