{"_id":"67855fbe31c4e7f21b03830c","slug":"peoples-of-dhar-dugnu-village-held-meeting-kathua-news-c-201-1-knt1008-116526-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुल के किनारे बनाने से पहले भीनी नाले से वैकल्पिक रास्ता तैयार हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुल के किनारे बनाने से पहले भीनी नाले से वैकल्पिक रास्ता तैयार हो
विज्ञापन
धार डूगनु इलाके मे बैठक करते लोग। स्रोत जागरूक पाठक।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। धार डूगनु इलाके के लोगों ने क्षतिग्रस्त पुल के किनारों का काम शुरू करने से पहले भीनी नाले से वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग को लेकर सोमवार को गांव में बैठक की। सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज मजडियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई लोग मौजूद रहे।
दरअसल सात किलोमीटर लंबी लोडनु- सेरी सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाया जा रहा है। भीनी नाले पर बनाई गई पुल के किनारे दो वर्ष पहले नाले में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसकी मरम्मत पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत शुरू की जानी है। इसे ठीक करने में लगभग एक महीने का समय लग जाएगा। दूरदराज इलाके की 4 पंचायतों की लगभग 30000 से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लोगों ने कहा कि हर दिन क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी बिलावर स्थित स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे इलाज के लिए बिलावर ले जाना पड़ता है। अगर वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। सड़क पर यातायात ठप होने के कारण मौजूदा समय में चल रहे कई विकास कार्य भी प्रभावित हो जाएंगे। इस मौके पर देसराज शर्मा, नरेंद्र कुमार, मनोहर लाल, भूटूराम आदि मौजूद रहे।