{"_id":"5f7a20c48ebc3e9b9774ff81","slug":"people-unaware-about-corona-infection-not-following-social-distance-kathua-news-jmu220073054","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में प्रवेश पाने के लिए लोग लखनपुर में कोरोना संक्रमण को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में प्रवेश पाने के लिए लोग लखनपुर में कोरोना संक्रमण को दे रहे दावत
विज्ञापन
लखनपुर में स्कैनिंग सेंटर में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाकर एक-दूसरे से सटे कर खड़े लोग। इनमें
- फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच लोगों में इसका डर भी शायद खत्म हो रहा है। रोजाना हजारों लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन इसका कोई डर लोगों में नहीं है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब देशभर में आवागमन की छूट है। लोग कहीं भी आ-जा सकते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार पर अभी प्रदेश में प्रवेश करने के लिए पाबंदियां हैं। लोगों को प्रवेश करने के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है। साथ ही यहां की व्यवस्था का पालन करना भी।
रोजाना हजारों लोग जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार पर आवागमन कर रहे हैं। प्रक्रिया के तहत लोगों का यहां पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था बिलकुल विफल नजर आ रही है। लखनपुर में जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां लोग पंजीकरण के बाद प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन इस केंद्रों में और इनके बाहर जिस तरह से सामाजिक दूरी के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए लोग उमड़ रहे हैं, उससे साफ है कि लोगों में कोरोना संक्रमण का कोई डर नहीं रहा है।
कहने को तो लखनपुर में कोरोना संक्रमित का प्रदेश में प्रवेश न हो अथवा हो भी तो उसे आइसोलेट करने के लिए ही व्यवस्था की गई है, ताकि कोरोना का प्रसार रोका जा सके, लेकिन जिस तरह से भीड़ जुटी होती है, उससे तो लगता है कि यहां कोरोना को न्योता दिया जा रहा है। अगर इस भीड़ में शामिल कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो भीड़ में उसके संपर्क में आने वाले लोगों के लिए भी खतरे की घंटी होगी।
विज्ञापन
व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक दूरी के नियम की पालना के लिए यहां पुलिस प्रशासन ने डीएसपी स्तर का एक अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं, लेकिन लोगों की भीड़ के आगे उनकी मौजूदगी नगण्य नजर आ रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में भी लोग नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
स्थानीय निवासी शशि शर्मा, गोल्डी महाजन, अनूप शर्मा कहते हैं कि लखनपुर में यह व्यवस्था केवल से आम लोग परेशान करने के लिए बनाई है। अगर ऐसा न होता तो यहां इस तरह का माहौल नहीं होता। कोरोना संकट में सामाजिक दूरी और मास्क पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन लखनपुर में यह सब बेमानी माने जा रहे हैं। ऐसी व्यवस्था से एक कोरोना संक्रमित सभी लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। यहां व्यवस्था सुधारने की सख्त जरूरत है।

लखनपुर में सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर प्रवेश की अनुमति लेने के लिए उमड़े बाहरी राज्यों से- फोटो : KATHUA