फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People saved two youths drowning in Biyani drain

बियानी नाले में डूब रहे दो युवकों को लोगों ने बचाया

विज्ञापन
People saved two youths drowning in Biyani drain
महानपुर। कस्बे के पास बियानी पुल के नजदीक गहरे पानी में नहाते हुए दो युवक डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने डूबते युवकों को किसी तरह बचाया। आनन-फानन में लोगों ने युवकों को ट्रामा अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उपचार के पश्चात युवकों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय गर्मी अधिक होने के चलते बाहरी राज्यों में पल्लेदारी का काम करने वाले दो युवक महानपुर पहुंचे। इस दौरान बियानी नाले में एक युवक नहाने लगा। युवक गहराई में चला गया और डूबने लगा। डूबता देख उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी नाले में कूद पड़ा। दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था और दोनों डूबने लगे। इतने में एक युवक ने उन्हें डूबते हुए देख लिया और चिल्लाया। आवाज सुनकर बियानी स्थित दुकानदारों और लोगों ने समय पर पहुंचकर दोनों युवकों को डूबते-डूबते बचा लिया। युवकों को पेट के बल लेटा कर पानी को निकाला गया और ट्रामा अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उपचार के पश्चात दोनों युवकों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। युवकों की पहचान करनैल सिंह उम्र 27 वर्ष और काकू उम्र 17 वर्ष निवासी मडुन के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed