फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People reaching Dreamland Park for relief from the heat

गर्मी से राहत के लिए ड्रीमलैंड पार्क पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
People reaching Dreamland Park for relief from the heat
ड्रीमलैंड पार्क स्थित नहर में ठंडे पानी का लुत्फ लेते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। मानसून की दस्तक से पहले जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। साथ ही लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए शहर के बीचों बीच बहने वाली नहर एक बार फिर लोगों के लिए राहत का जरिया बनी। ड्रीमलैंड पार्क कठुआ में दोपहर होने के साथ ही युवाओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया। सायफन से लेकर दूर तक नहर में हर उम्र के लोग डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार के चलते नहर पर जहां भारी भीड़ रही, वहीं खान पान के स्टॉल भी पार्क के बाहर लगे नजर आए। हालांकि नहर के बाहर बेतरतीब पार्किंग से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नहाने आए युवा राजेंद्र, अमन, धीरज और सुमित ने बताया कि रोजाना गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रो में जाना मुनासिब नहीं हो पाता है। स्थानीय लोगों के लिए ड्रीमलैंड पार्क वंडरलैंड से कम नहीं है। नहर के ठंडे पानी के बीच गर्मी से राहत मिलती है। धूप निकलते ही परिवार के साथ सैकड़ों लोग ड्रीमलैंड पार्क पहुंचते हैं। यहां नहर के पानी में घंटों नहा कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते हैं। वहीं बहुत से युवा नहर में दोस्तों संग कई तरह के खेल खेलकर गर्म दोपहर को बिताते हैं। पूरा पार्क लोगों से दोपहर में भर जाता है। पूरा दिन पार्क में भीड़ जमा रहती है। देर शाम मौसम ठंडा होने पर लोग अपने घरों को जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed