फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people protest for electricity and water supply

बिजली-पानी न मिलने पर फूटा गुस्सा

Mon, 06 Oct 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 06 Oct 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
people protest for electricity and water supply
पानी और बिजली आपूर्ति सुचारु न होने पर सीमावर्ती गांवों के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं न होेने पर सीतावर्ती ग्रामीणों ने भाजपा के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार पर सीमावर्ती ग्रामीणों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

हीरानगर मंडल कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्तमान में तहसील के बार्डर क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और बार-बार मांग करने के बावजूद भी सरकार सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में बिजली-पानी के साथ सड़कों और अन्य सुविधाओं का अकाल है। कई बार आतंकवाद के कारण लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हुए हैं और सीमांत क्षेत्रों की ओर सरकार की रुख ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएडीपी योजना हो या फिर अन्य किसी राशि के द्वारा सीमांत क्षेत्रों का विकास करना हो सरकार ने भेदभाव ही किया है। उन्होंने कहा कि सीमांत लोग बार-बार सरकार की अनदेखी के कारण परेशानियों से जूझ रहे हैं।

इस मौके पर करण कुमार ने कहा कि भेदभाव की नीति को सरकार को छोड़ना चाहिए, लेकिन सरकार ने अब तक अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार से सीमांत लोग कई बार सुविधाएं देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि  जल्द ही भेदभाव बंद नहीं किया तो सरकार के खिलाफ उग्र रुख अपनाया जाएगा और सीमांत लोगों को साथ लेकर वह सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर मुकेश पाधा, कुलदीप राज, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed