{"_id":"62113a9ffb926854282d9695","slug":"people-got-free-treatment-in-jarai-kathua-news-jmu254184988","type":"story","status":"publish","title_hn":"जराई में लोगों को मिला निशुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जराई गांव में सचल चिकित्सा सुविधा के दौरान जांच के लिए रक्त का नमूना देती महिला। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। जिले के दूरदराज इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए डिजिटल आउटरीच हेल्थ प्रोग्राम सचल चिकित्सालय के माध्यम से लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के साथ उपचार दिए जाने का क्रम जारी है। शनिवार को जराई गांव में पहुंचे सचल चिकित्सालय की टीम ने ग्रामीणों की निशुल्क जांच करने के उपरांत दवाएं भी वितरित की।
विज्ञापन
इस मौके पर सेवा भारती कठुआ के राहुल देव शर्मा ने बताया कि सहारा हेल्थ एंड डेवलेपमेंट सोसायटी के माध्यम से जिला के दूरदराज केे लोगों के लिए शुरू की गई इस व्यवस्था में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ से लैस एक मेडिकल वैन ग्रामीण क्षेत्र में जाकर वहां चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के अलावा उनकी स्वास्थ्य जांच के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों के आनलाइन परामर्श और दवाएं प्रदान कर रही है। जिसमें उनकी संस्था अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के प्रयास से शुरू हुई व्यवस्था में जिला के 60 अलग-अलग गांवों में 5000 लोगों को आधुनिक व्यवस्था के साथ उनके गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत के तहत मेडिकल कॉलेज में सोसायटी देखभाल प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि इस माध्यम से मरीजों को कम खर्च और कम समय में बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट प्रतिमा रेड्डी ने बताया कि सेवा भारती के सहयोग से जिला में आज सातवां शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें सौ मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा हासिल की है। उन्होंने बताया कि इनमें से 30 मरीजों को ऑनलाइन उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद दवाएं दी गई है। वहीं गांव की सरपंच आराधना अंदोत्रा ने उनके गांव में इस तरह के शिविर का आयोजन किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य में इसका आयोजन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले लोग आर्थिक रूप इतने मजबूत नही है कि वह कही बाहर जा कर अपना उपचार करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।