फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   People demonstrated against the problem of increasing garbage in the area adjacent to the Ravi river

रावी दरिया से सटे इलाके में बढ़ रहे कचरे की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
People demonstrated against the problem of increasing garbage in the area adjacent to the Ravi river
आवासीय क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कचरे की समस्या पर रोष जताते बेड़िया पत्तन वासी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। पूरे शहर से निकलने वाले कचरे के ढेर को बेड़ियां पत्तन क्षेत्र में लगातार फेंके जाने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पंडित अशोक खजूरिया ने रोष जताते हुए कहा कि एक तरफ सरकार नदी, तालाबों और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए योजनाएं चला रही है, वहीं शहर को जीवन देने वाली रावी दरिया को स्वच्छ रखना तो दूर की बात कचरा दान बना दिया गया है। पहले कठुआ नगर परिषद द्वारा शहर से निकलने वाला कचरा रावी दरिया में फेंका जाता था लेकिन अब तो लखनपुर मुंसिपल कमेटी के अलावा औद्योगिक इकाईयां भी यहां कचरा फेंक रही है। दोनों स्थानों से आने वाले हजारों टन कचरा अब दरिया के बजाए लोगों के घरों तक आने लगा है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि दरिया के साथ लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है। लेकिन उसकी परवाह नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर कचरा फेंका जा रहा है वहां पर दो मंदिरों के अलावा गोशाला सहित सैकड़ों लोगों के घर हैं। जिन्हें इस कचरे से उठने वाली बदबू के कारण रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द दरिया में जमा होने वाले कचरे से होने वाली समस्या का समाधान नहीं तलाशा गया, तो वह लोग इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करेंगे। प्रदर्शनकारियों में मोहम्मद शरीफ, वीरूदीन, मुन्नूदीन, मुनीर अहमद, मोहम्मद हुसैन, कैप्टन रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed