फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   people celebrate birthday of kabir

कबीर जयंती पर शोभायात्रा, झांकी ने मोहा मन

Sun, 26 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 26 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
people celebrate birthday of kabir
कबीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

संत कबीर दास की जयंती पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। जयंती पर संत श्री कबीर दास सभा के तत्वावधान में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया। वार्ड नंबर 17 स्थित कबीर भवन में भजन कीर्तन किया गया।

विज्ञापन


सभा के जिला अध्यक्ष बाबूराम भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन से शोभायात्रा निकाली गई। यह पीडब्ल्यूडी कालोनी, मुखर्जी चौक, पारलीवंड, पुराने बस अड्डा, शहीदी चौक से होती हुई संत कबीर मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में सबसे आगे चल रही संत कबीर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के पीछे चल रही महिला संगत भजन कीर्तन कर रही थी। भजन कीर्तन से पूरा माहौल संत कबीर की भक्ति से सराबोर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा अध्यक्ष बाबूराम भगत, पूर्व विधायक ध्यान चंद, रतन चंद करोत्रा, सोमराज मजोत्रा आदि ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु ने हमेशा सादगी भरा जीवन जीने का संदेश दिया है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और बुराइयों से दूर रहने के लिए विशेषतौर से आह्वान किया है।


उन्होंने समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों का मुख्य कारण अज्ञानता बताया। साथ ही कहा कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करें और उन्हें अच्छे संस्कार दें। शोभायात्रा में शहर और आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed