{"_id":"f93ca123f6230c4c5ef7c4690548e839","slug":"people-bothered-due-to-power-supply-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत-आपूर्ति ठप होने से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत-आपूर्ति ठप होने से परेशान हुए लोग
बिलावर /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से करवाचौथ त्योहार की पूर्व संध्या पर पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। लिहाजा करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को शुक्रवार की सुबह सरगी दीया जलाकर खानी पड़ी। वीरवार की रात को जिन लोगों के घर में शादी थी उन्हें भी मुसीबतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पावर हाउस के पैनल में आई तकनीकी खराबी की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई थी। जानकारों ने बताया कि बिजली विभाग ने वीरवार की सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक का शटडाउन लिया था।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर उठाने वाली क्रेन ही दोपहर 12 बजे के बाद पहुंची। लोगों को बताया गया कि शाम को बिजली आ जाएगी, लेकिन बिजली दूसरे दिन शुक्रवार को ही बहाल हो पाई। करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ ही जिन लोगों के घरों में विवाह थे, उन्हें परेशानियों से दो चार होना पड़ा। यही नहीं दूसरे दिन इलाके में पेयजल सप्लाई भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन